Breaking News
Home / खबरे / इटावा / 125 मीटर लम्बे तिरंगे में देशभक्ति जज्बे के साथ हुजूम उमड़ पड़ा

125 मीटर लम्बे तिरंगे में देशभक्ति जज्बे के साथ हुजूम उमड़ पड़ा


पाकिस्तान में आतंकवादियों पर सेना की ओर से की गई कार्यवाही के बाद सेना के अभिनंदन में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के जज्बे के साथ हुजूम उमड़ पड़ा। 125 मीटर लम्बे तिरंगे को लेकर यात्रा में लोग चल रहे थे। इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया गया। उत्साह से भरे बच्चों ने भी यात्रा में चल रहे लोगों पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा शास्त्री चौराहे से शुरू हुई। शास्त्री चौराहा से नौरंगाबाद चौराहा, नौरंगाबाद पुलिस चौकी तिराहा, बलराम सिंह चौराहा, पक्का तालाब चौराहा, नुमाइश चौराहा होकर नुमाइश मैदान में स्थित शहीद स्तंभ तक पहुंची। इस यात्रा में लगातार देशभक्ति के गीत बजाए जा रहे थे। इसके साथ ही भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज लगातार सुनाई देती रही। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी के संयोजन में तिरंगा यात्रा निकाले जाने की तैयारी पहले से ही चल रही थी। शनिवार की शाम को 5 बजे के जब तिरंगा यात्रा शुरू हुई तो ऐसा लगा कि पूरा शहर ही उमड़ पड़ा। हाथों में लोग तिरंगा थामे थे और लगातार देशभक्ति के नारे लगाए जा रहे थे। सेना का गुणगान किया जाता रहा। नौरंगाबाद चौराहा, बलराम सिंह चौराहा, चौगुर्जी तिराहा, पक्का तालाब चौराहा सहित कई स्थानों पर फूल बरसाकर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में चल रहे लोग देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत दिखाई दिए। कई स्थानों पर फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत करके लोगों ने सेना के शौर्य का अभिनंदन किया। यात्रा के पूरे मार्ग में भारत माता की जय और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी यात्रा में शामिल रहीं जो पूरी यात्रा के दौरान तिंरगा हाथ में लेकर चलतीं रहीं।

यह लोग रहे मौजूद
सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद डा. राम शंकर कठेरिया , संगठनात्मक जिला प्रभारी कमलावती सिंह, पूर्व सांसद रघुराज सिंह, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया व केके राज, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, डा. रमाकांत शर्मा, संजीव राजपूत, अजय धाकरे व गोपाल मोहन शर्मा, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य, विनीता गुप्ता, रोहित शाक्य, विमल भदौरिया, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अरविन्द दीक्षित, कृपा नारायण तिवारी, जितेन्द्र भदौरिया, विवेक गुप्ता, अनुग्रह सेंगर।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

राजकीय इंटर कॉलेज इटावा में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत समर कैंप का भव्य शुभारंभ

🔊 पोस्ट को सुनें राजकीय इंटर कॉलेज इटावा में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत समर कैंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *