अनूप यादव उ.प्र.लेखपाल संघ के इटावा जिलाध्यक्ष चुने गए।
जसवंतनगर/इटावा। अनूप यादव उ.प्र.लेखपाल संघ के इटावा जिलाध्यक्ष चुने गए।
तहसील सभागार में उ.प्र.लेखपाल संघ के इटावा कार्यकारिणी चुनाव में उदय सिंह दोहरे जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल तिवारी जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अर्जुन सिंह चौहान जिला मंत्री, राहुल गोयल जिला उप मंत्री, प्रवीन कठेरिया जिला कोषाध्यक्ष, सुचित्रा श्रीवास्तव जिला लेखा परीक्षक चुने गए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।
रिपोर्ट- चंचल दुबे इटावा