भाजपा नेता सुग्रीव धाकरे का निधन, पार्टीजनों में शोक की लहर।
जसवंतनगर/इटावा। भाजपा नेता सुग्रीव धाकरे का रात 12 बजे करीब उपचार के दौरान सैफई पीजीआई में निधन हो गया। ब्रेन हेमरेज के कारण वहां उनका उपचार चल रहा था कई दिनों से भर्ती थे। उनके निधन की सूचना से पार्टीजनों में शोक व्याप्त है। परिवार में करुण क्रंदन जारी है। अंतिम संस्कार उनके गांव बाऊथ में सुबह 10 बजे करीब होगा। वे भाजपा के जसवंतनगर प्रथम मंडल अध्यक्ष रहे थे। पार्टी से जुड़े नेताओं ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार पर अचानक आए असहनीय दुःख दर्द को सहने की शक्ति की प्रार्थनाएं की हैं।
C Times Etawah Online News Portal