भारत विकास परिषद समर्पण शाखा का चुनाव संपन्न।
जसवंतनगर। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा का चुनाव संपन्न हुआ तथा महावीर जयंती शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।
शाखा के वार्षिक चुनाव में अशोक माथुर संरक्षक बनाए गए। आनंद कुमार गुप्ता अध्यक्ष, गुंजन सक्सेना सचिव तथा गौरव बाबू को कोषाध्यक्ष व धर्मेंद्र सोनी संगठन सचिव, अंजू सोनी को महिला संयोजिका सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव प्रक्रिया की भूमिका का निर्वहन पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी उमाकांत श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ। अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को सदस्यों द्वारा नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दी गई।
भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा महावीर जयंती यात्रा का आदर्श बाल विद्या मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में श्रद्धालुओं को शरबत; शीतल पेय जल; पानी की बोतल तथा फ्रूटी का वितरण किया गया। जयंती यात्रा में सैकड़ो भक्तों महिलाओं और बच्चों का स्वागत किया गया कार्यक्रम में आनंद कुमार गुप्ता; राजकमल जैन पूर्व अध्यक्ष, अशोक कुमार माथुर अध्यक्ष. प्रदीप कुमार चौरसिया सचिव; धर्मेंद्र कुमार सोनी कोषाध्यक्ष गौरव बाबू संगठन मंत्री; अवधेश शाक्य; हरगोविंद नारायण अग्निहोत्री; जीतू शाक्य; रविंद्र गुप्ता ; विपिन कुमार; गुंजन सक्सेना; मनोज कुमार जैन; सौरभ वर्मा; विजय कुमार; उमाकांत श्रीवास्तव; संजीव कुमार वर्मा; कपिल श्रीवास्तव; अश्वनी श्रीवास्तव; तथा सचिन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- चंचल दुबे इटावा ।