इटावा नगला तौर के ब्रह्मणी देवी मंदिर मार्ग पर ऑटो और एम्बुलेंस की टक्कर में 4 घायल, घायलों का सीएचसी में उपचार जारी
बलरई क्षेत्र के ब्रह्माणी देवी मंदिर के पास एक ऑटो और एम्बुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो चालक समेत 4 यात्री घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि एक ऑटो में सवार यात्री ग्राम नगला तौर में स्थित प्राचीन ब्राह्मणी देवी मंदिर से दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। ऑटो मंदिर से कुछ ही दूर निकला था, उसी समय एक निजी एम्बुलेंस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक 46 वर्षीय उमेश कुमार पुत्र दीनदयाल निवासी नगला तौर समेत यात्री 47 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र नौबत सिंह व उसकी 17 वर्षीय पुत्रियां तनु व बसु निवासी आशा बाद फिरोजाबाद कुल चार लोग घायल हो गए। जिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां केंद्र अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने उपचार शुरू किया है। घायलों की हालत के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।