इटावा में मेटा वर्क्स व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार रात करीब एक बजे हुई। मेटा वर्क्स व्यवसायी लाल सिंह (28) अपने घर के बरामदे में तख्त पर सो रहे थे। तभी अज्ञात बदमाश आए और सिर पर दो गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
“परिजनों का कहना है कि लाल सिंह का जमीन और पैसों की लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। उन्हीं ने लाल सिंह की हत्या की है। रात 1 बजे उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। बरामदे में जाकर देखा तो मृतक लालसिंह (28) का शव तख्त पर पड़ा था। सिर पर दो गोलियां मारी गई थीं। हमलावर फरार हो चुके थे। वहीं पुलिस इस घटना के पीछे आत्महत्या की आशंका जता रही है।
“एएसपी सत्यपाल सिंह ने बताया- रात करीब 2 बजे घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो युवक के सिर में गोली लगी थी। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
“घटना इटावा मुख्यालय से पूर्व दिशा में 30 किलोमीटर दूर की है। भरथना थाना क्षेत्र में ग्राम नगला मुलू, विवौली निवासी लालसिंह मेटा वर्क्स का काम करता था। साथ ही ऑनलाइन ट्रेडिंग भी करता था। मंगलवार रात घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह व भरथना थाना पुलिस मौके पर पहुँचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal