अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में महिला सम्मेलन आयोजित, समाज में जागरूकता और प्रेरणा का संदेश
जसवंतनगर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा जसवंतनगर के तत्वावधान में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति में ब्लॉक सभागार में महिला सम्मेलन का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महिलाओं की सहभागिता के साथ-साथ कई गणमान्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे और अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमाकांत शर्मा ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं में सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना और ऐतिहासिक महिला नेतृत्व से प्रेरणा ग्रहण करना है। उन्होंने अहिल्याबाई होलकर को एक आदर्श शासिका और जनकल्याण की प्रतीक बताया।
जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य ने अपने संबोधन में सामाजिक मुद्दों पर विचार रखते हुए महिलाओं से आह्वान किया कि वे अहिल्याबाई होलकर के जीवन मूल्यों को अपनाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की भागीदार बनें।
कार्यक्रम के संयोजक बीजेपी प्रथम मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, पुष्पेन्द्र अग्निहोत्री, जितेन्द्र शीलू तोमर, कीर्ती भदौरिया, गोविंद शर्मा, सुग्रीव धाकरे, बटेश्वरी दयाल प्रजापती, राजीव उपाध्याय, अनिल राजपूत, राकेश तिवारी और सुरेश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन गौ सेवक धुर्वेश तोमर ने किया।
रिपोर्ट सुबोध पाठक,जसवंतनगर
C Times Etawah Online News Portal